31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रायपुर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई: लालपुर फल बाजार के सामने नाले से हटाया गया अवैध कब्जा…

HomeChhattisgarhरायपुर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई: लालपुर फल बाजार के सामने नाले...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

नगर निगम को प्राप्त स्वच्छता संबंधी जनशिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए लालपुर फल बाजार क्षेत्र में नाले पर बने लगभग 12 अवैध पाटों को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया। अवैध फल ठेलों को भी नाले से हटाकर क्षेत्र को कब्जामुक्त किया गया, जिससे नाला सफाई दोबारा सुचारु हो सकी।

जनशिकायत पर त्वरित संज्ञान
रायपुर नगर पालिक निगम को आज स्वच्छता से संबंधित एक जनशिकायत प्राप्त हुई, जिसे नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त के आदेशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही तथा जोन क्रमांक 10 के जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।

मौके पर प्रत्यक्ष अवलोकन में शिकायत सही पाई गई
जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर फल बाजार के सामने मार्ग का जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवंत बेरिहा द्वारा प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि नाले पर बड़े-बड़े अवैध पाटे बनाकर तथा फल ठेले लगाकर नाले की सफाई पूरी तरह अवरुद्ध कर दी गई थी, जिससे जलभराव और गंदगी की स्थिति बन रही थी। प्राप्त जनशिकायत को अधिकारियों ने सही पाया।

जेसीबी से अवैध पाटे तोड़े, नाला हुआ कब्जामुक्त
स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाले पर कब्जा कर बनाए गए लगभग 12 बड़े आकार के अवैध पाटों को तोड़ा गया और अवैध फल ठेलों को भी हटाया गया। इसके बाद नाले की पूरी सफाई करवाई गई, जिससे जल निकासी पुनः सामान्य हो सकी और जनशिकायत का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया गया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...