18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल, कलेक्टर-सीईओ भी पहुंच रहे गांवों में जायजा लेने

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल, कलेक्टर-सीईओ...

Date:

कोरिया: 05 अप्रैल 2023

जनसामान्य को इस कार्य में सहयोग करने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की
सर्वे दलों को बेहतर एवं त्रुटिरहित कार्य करने किया प्रोत्साहित
|

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम शंकरपुर एवं ग्राम रटगा में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में सर्वेक्षण कार्य में संलग्न सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने समक्ष सर्वे दल द्वारा ऑनलाईन एण्ट्री कर, परिवार की फोटो खिंचकर ऑनलाईन अपलोड किये जाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। ग्राम शंकरपुर में 31 घर एवं रटगा में 53 घरों में सर्वेक्षण के कार्य पूर्ण हो चुका है।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे सर्वेक्षण के लिए टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शासन का एक महत्वपूर्ण कार्य है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर, प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर कियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है। इस दृष्टिकोण से गंभीरतापूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। कलेक्टर सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणजनों से रूबरू हुए और उन्हें सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी तथा सभी को इस कार्य में सहयोग करने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने भी सर्वे दलों से सर्वेक्षण प्रपत्र ऑनलाईन करना जैसी बारीक तकनीक के बारे में चर्चा की। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत एवं खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related