21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

शासकीय कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में दैनिक अखबार अनिवार्य करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

HomeChhattisgarhKorbaशासकीय कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में दैनिक अखबार अनिवार्य करने की मांग,...

Date:

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं स्कूल–कॉलेजों में दैनिक समाचार पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि समाचार पत्र स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ-साथ समसामयिक विषयों और रचनात्मक सामग्री को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि यदि शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से अखबार उपलब्ध कराए जाएँ, तो विद्यार्थियों को देश-दुनिया की ताजा जानकारी मिलेगी, जिससे उनका सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास होगा। वहीं अधिकारी-कर्मचारी भी समसामयिक विषयों से अद्यतन रह सकेंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

इसके साथ ही अखबार वितरकों की आजीविका का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि अखबार वितरक प्रतिदिन तड़के समाचार पत्रों का वितरण कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव से अखबारों का प्रसार घट रहा है, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। अंत में कलेक्टर से आग्रह किया गया कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में दैनिक अखबार अनिवार्य करने संबंधी आदेश शीघ्र जारी किए जाएँ। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोसा अध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, संयोजक तपेश्वर राठौर एवं राय सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...