30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर नगर निगम के नवगठित जल बोर्ड की पहली बैठक, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश…

HomeChhattisgarhरायपुर नगर निगम के नवगठित जल बोर्ड की पहली बैठक, पेयजल समस्या...

Date:

रायपुर। रायपुर शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम रायपुर के नवगठित जल बोर्ड की बैठक सोमवार की शाम आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने की, जबकि आयुक्त श्री विश्वदीप एवं जल कार्य विभाग के एमआईसी श्री संतोष सीमा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जल कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं इंजीनियरों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर में पेयजल की समस्या एक गंभीर विषय है और इसके समाधान के लिए अधिकारियों को पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि राइजिंग मेन एवं मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन की विस्तृत जानकारी संकलित कर सभी जोनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य सुनिश्चित किया जाए। जिन वार्डों में जल संकट है या जहां पाइपलाइन विस्तार का कार्य अब तक नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए।

आयुक्त श्री विश्वदीप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड में जाकर सर्वे करें और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु ठोस एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर पेयजल से संबंधित प्रस्तावों को रोकने का कोई प्रश्न नहीं है, इसलिए सभी प्रस्ताव तकनीकी जांच के बाद समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत किए जाएं। जल बोर्ड के सदस्य प्रतिदिन मॉर्निंग विजिट कर चिन्हित जल संकट वाले क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे तथा फोटो सहित रिपोर्ट साझा करेंगे।

बैठक में जानकारी दी गई कि जल बोर्ड की 8 सदस्यीय समिति शहर में पाइपलाइन विस्तार, लीकेज, जल आपूर्ति व्यवस्था और पेयजल संकट से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की पहली प्राथमिकता शहर के सभी 70 वार्डों में पेयजल समस्या का समाधान करना है। इसके लिए 15 दिनों के भीतर स्थायी निराकरण के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी प्लान के अनुरूप कार्य करने एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

जल बोर्ड के कार्य संचालन के लिए 5-5 जोनों की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता श्री पी. राजेश नायडू एवं अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर को सौंपी गई है। बैठक में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता सहित जल विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related