21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

बलौदाबाजार में मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी का लोकार्पण, शहर को मिली नई शहरी पहचान…

HomeChhattisgarhबलौदाबाजार में मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी का लोकार्पण, शहर को...

Date:

बलौदाबाजार। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर बलौदाबाजार में विकसित की गई चौपाटी का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना कर फीता काटते हुए चौपाटी का उद्घाटन किया और इसे आमजनों के लिए खोल दिया। इस पहल से शहर को एक नई शहरी पहचान मिलने की उम्मीद है।

नगर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुंदर एवं आकर्षक चौपाटी विकसित की गई है। इसके साथ ही सरोवर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य भी पूर्ण किए गए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ विकसित की गई यह चौपाटी शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जहां लोग मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने चौपाटी की सुंदरता बनाए रखने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि रायपुर की तर्ज पर तैयार यह चौपाटी शहरवासियों के लिए एक ही स्थान पर मनोरंजन और विविध व्यंजनों की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने के लिए जनसहयोग को आवश्यक बताया।

चौपाटी में आधुनिक फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट विकसित किए गए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक स्टॉल शामिल हैं। बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया में झूले और अन्य मनोरंजन साधन उपलब्ध हैं। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए पार्किंग, फ्लोटिंग फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, फ्लोटिंग जेट्टी, कांक्रीट सड़क और लॉन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। चौपाटी के शुरू होने से शहरवासियों को मनोरंजन का नया केंद्र मिला है, जहां युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले सहित पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related