32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नारायणपुर में 5 किलो का जिन्दा IED,बी.डी.एस.ने किया नष्ट

HomeChhattisgarhनारायणपुर में 5 किलो का जिन्दा IED,बी.डी.एस.ने किया नष्ट

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

नारायणपुर : 04 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने जिन्दा IED को नष्ट किया | आई.ई.डी.का वजन लगभग 5 किलो था | सर्चिंग पर निकले जवानों को नुक्सान पहुँचाने के लिए नक्सलियों ने IED स्थापित किया था |

बीते कुछ दिनों से बौखलाए नक्सली प्रति दिन कुछ न कुछ जवानों को नुक्सान पहुँचाने के उद्देश्य से किसी न किसी घटना को अंजाम दे रही है | आज सुबह यहाँ नारायणपुर में भी नक्सलियों ने जवानों को नुक्सान पहुँचाने की कोशिश की | जिसके तहत जिले के कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र के तदोनार रोड पर सुरक्षाबलों ने एन.एच.130 डी पर जिन्दा IED बरामद किया | जिन्दा IED की सूचना मिलने पर बम डिस्पोजल स्कवाड भेजा गया | टीम ने तत्काल उस बम को मौके पर नष्ट किया |

नारायणपुर ए.एस.पी.हेमसागर सिदार ने IED ब्लास्ट के विषय में बताया | उन्होंने कहा कि ” कुकड़ाझोर थाना क्षेत्र के कोडगानार और ताड़ोनार ने नक्सलियों ने रोड जाम किया | जवानों और आम जनता को नुक्सान पहुँचाने के उद्देश्य से 5 किलो का IED बम लगाया | सूचना प्राप्त होते ही बी.डी.एस.टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में बासलाटा क्षेत्र में प्रेशर रिलीज IED मिला ,जिसे BDSटीम ने नष्ट किया | रविवार को भी कमांडों ने IED बरामद किया था | जो बासागुडा बेस कैंप के पास लगा रखा था | इसी तरह अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान भी मिला था | जिसे मौके पे नष्ट किया गया था |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...