उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान…

HomeCHHATTISGARHउत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर, मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में बढ़ा...

Date:

मौसम/छत्तीसगढ़

हाइलाइट :
उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड बने रहने की चेतावनी दी है, जबकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप
उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक ठंड का असर बना रह सकता है। शुक्रवार को भी शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बढ़ता तापमान
राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में लगभग आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे का तापमान रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटों में रायपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना में अधिकतम 27.2 और न्यूनतम 13.9 डिग्री, बिलासपुर में अधिकतम 26 और न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। पेंड्रारोड में अधिकतम 23.2 और न्यूनतम 10 डिग्री, अम्बिकापुर में अधिकतम 22.1 और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में अधिकतम 29.2, दुर्ग में 30 और राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...