27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बिहार में दो दिन की कंपकंपाती ठंड के बाद निकली धूप, तापमान में हल्की बढ़ोतरी से मिली राहत…

HomeBiharबिहार में दो दिन की कंपकंपाती ठंड के बाद निकली धूप, तापमान...

Date:

पटना/बिहार

हाइलाइट :
• रविवार सुबह कई जिलों में धूप से लोगों को मिली राहत
• गया में न्यूनतम तापमान 4.2°C, औरंगाबाद में अधिकतम 23.3°C
• अगले 24 घंटे में 1–3°C तक बढ़ सकता है पारा, फिर गिरावट के आसार
• अगले 7 दिन अधिकतम 16–18°C और न्यूनतम 6–10°C रहने का अनुमान

पटना सहित बिहार के कई जिलों में दो दिन की हाड़ कंपाने वाली ठंड के बाद रविवार की सुबह सूर्य देव के दर्शन हुए, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। गुरुवार और शुक्रवार को पूरे राज्य में धूप नहीं निकलने से सर्दी का प्रकोप अधिक रहा। शनिवार को भले ही धूप खिली, लेकिन कनकनी इतनी तेज थी कि बाहर धूप में कुछ राहत मिलती और कमरे में आते ही हाथ-पैर तक ठंड कंपाने लगती थी। लगातार गिरते पारे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया।

पटना से गया–औरंगाबाद तक मौसम का हाल
रविवार को पटना में सुबह करीब साढ़े आठ बजे धूप निकलते ही लोगों ने गुनगुनी गर्माहट महसूस की। पिछले तीन दिनों से राजधानी के लोग ठंड से परेशान थे। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गयाजी में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, हालांकि इसके बाद फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। आगामी सात दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। जिला-वार प्रभाव में अंतर संभव है, ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव जारी रखने की सलाह दी गई है।

ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related