25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

धमतरी : कलेक्टर ने किया माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण.

HomeChhattisgarhधमतरी : कलेक्टर ने किया माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण.

Date:

मंदिरों का रंग-रोगन, लाइटिंग और मोबाइल टॉयलेट तत्काल स्थापित करने के दिए निर्देश
 
धमतरी, 31 जनवरी 2023

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज अंचल के आस्था केन्द्र राजिम त्रिवेणी संगम स्थल का दौरा किया। आगामी 05 फरवरी से आयोजित होने वाले माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लेने उन्होंने सघन स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने लोमश ऋषि आश्रम में चल रहे रंगाई-पुताई कार्य का अवलोकन किया। साथ ही उसमें तेजी लाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री सोनाल डेविड को दिए। इसके अलावा आश्रम के समीप स्थित सुलभ शौचालय, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराने व मेला स्थल में आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
     इसके बाद कलेक्टर ने संत समागम स्थल पर निर्माणाधीन डोम का भी निरीक्षण कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्मण झूला के निचले हिस्से से डोम तक अस्थायी एप्रोच रोड बनाने का काम 05 फरवरी से पहले हरहाल में पूर्ण कर लेने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को दिए। इसके अलावा कुलेश्वर महादेव मंदिर में पर्याप्त लाइटिंग के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रवेश एवं निकास द्वार की पृथक व्यवस्था करने, शाही स्नान क्षेत्र में जरूरी इंतजाम करने, साधु-संतों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था करने, वीआईपी प्रवास के पूर्व सभी आवश्यक संसाधनों की समुचित उपलब्धता के निर्देश कलेक्टर ने दिए। तदुपरांत राजिम स्थित विश्राम गृह में गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के साथ दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर माघी पुन्नी मेला के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...