26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध नशीली दवाइयों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhकुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध नशीली दवाइयों के साथ तीन आरोपी...

Date:

दुर्ग/कुम्हारी, 31 दिसम्बर 2025

ऑपरेशन विश्वास के तहत कुम्हारी पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम रामपुर चौराहा पानी टंकी के पास अहिवारा रोड में दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी मौके पर अवैध प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 नग अल्प्राजोलम टैबलेट एवं 240 नग ‘प्रॉक्सीलम स्पास’ कैप्सूल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नशीली दवाइयों की बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 257/25 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद इकबाल (40 वर्ष) निवासी डीएमसी तालाब कुम्हारी, ब्रिजेश कुमार पासवान (27 वर्ष) निवासी रावतपुरा कॉलोनी भाठागांव, एवं मोहम्मद नजरे आलम (38 वर्ष) निवासी रायपुर बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में कुम्हारी थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related