26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाने पर बेमेतरा में कांग्रेस नाराज, सहकारी समितियों में तालाबंदी…

HomeChhattisgarhधान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाने पर बेमेतरा में कांग्रेस नाराज, सहकारी...

Date:

बेमेतरा/छत्तीसगढ़

धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान लिमिट तय किए जाने के बाद किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर बेमेतरा जिले में कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी 129 सेवा सहकारी समितियों में प्रतीकात्मक तालाबंदी कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों का धान अधिक मात्रा में समितियों में पहुंच रहा है, लेकिन बफर लिमिट पूरी होने के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है। परिवहन की रफ्तार धीमी होने से धान का स्टॉक बढ़ गया है। इससे किसानों को कई बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे वे भारी परेशानी झेल रहे हैं।

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में तय लिमिट के तहत बचे हुए दिनों में धान खरीदी संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि समितियों में धान खरीदी की लिमिट कम से कम 3500 क्विंटल तक बढ़ाई जाए, क्योंकि वर्तमान में लिमिट बढ़ोतरी केवल 300 क्विंटल की गई है, जो नाकाफी साबित हो रही है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन को 7 दिन की मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में धान खरीदी लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बेमेतरा जिले की 129 समितियों में अब तक करीब 3 लाख 74 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। लेकिन लिमिट और परिवहन की समस्या के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है, वहीं किसान अपनी उपज बेचने को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related