छत्तीसगढ़
हाईलाईट : राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अब किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे|
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब और भी आसान होने वाली है | राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है| इसके तहत अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध कर दिया गया है| यानी अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं होगी| प्रदेश के किसान दिन से रात किसी भी समय टोकन बुक कर सकेंगे| इस नई व्यवस्था से प्रदेश के किसानों को अधिक सुविधा मिलेगी|
राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अब किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे| जिससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और टोकन कटाने के दौरान होने वाली भीड़ व तकनीकी दबाव की समस्या से भी राहत मिलेगी|
इतना ही नहीं सरकार ने 2 एकड़ और 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को बड़ी राहत दी है| ऐसे किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन ले सकेंगे| सीएम साय के निर्देश पर लघु किसानों के लिए यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है|
वहीं टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित सीमा के भीतर ही जारी किए जाएंगे| इसके लिए किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते तूहर टोकन ऐप से टोकन प्राप्त करें ताकि वो किसी किसी भी असुविधा से बच सकें|
सीएम साय ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है| तूहर टोकन ऐप को 24×7 खोलने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है| इससे किसान बिना किसी दबाव के अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे| 2 एकड़ एवं उससे कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन की अवधि बढ़ाना किसानों को वास्तविक राहत देगा| राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है|
ख़बरें और भी…


