21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

जशपुर एनएच-43 पर भीषण दुर्घटना में पांच युवकों की मौत—तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई…

HomeChhattisgarhजशपुर एनएच-43 पर भीषण दुर्घटना में पांच युवकों की मौत—तेज रफ्तार कार...

Date:

जशपुर /छत्तीसगढ़

देर रात जशपुर में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा… तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, पांच युवकों की मौके पर ही मौत… स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मशक्कत से निकाले शव… सभी युवक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं…

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार, स्थानीय लोग और पुलिस सबसे पहले पहुंचे

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टकराव की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत बाहर निकलकर घटनास्थल की ओर दौड़े |

शवों को निकालने में लगी मशक्कत, सभी युवक जशपुर के निवासी

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. सभी मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक जशपुर के चराईडांड़ क्षेत्र के रहने वाले थे और कुनकुरी से जशपुर लौटते समय हादसे का शिकार हुए|

पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. जांच में यह भी सामने आया है कि सभी युवक किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण दुर्घटना हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है और वाहन के तकनीकी पहलुओं का भी परीक्षण होगा|

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...