भारत दौरा पूरा; राष्ट्रपति भवन के भव्य डिनर के बाद पुतिन मॉस्को रवाना…

HomeNationalNEW DELHIभारत दौरा पूरा; राष्ट्रपति भवन के भव्य डिनर के बाद पुतिन मॉस्को...

Date:

हाइलाइट : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा औपचारिक डिनर के साथ संपन्न हुआ । राष्ट्रपति भवन में हुए इस रात्रिभोज में पीएम मोदी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए , जबकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण न भेजे जाने की चर्चा भी दिनभर बनी रही ।

राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत : वीआईपी शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा बुधवार रात भव्य रात्रिभोज के साथ समाप्त हो गया । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस डिनर में पुतिन और उनके उच्च स्तरीय रूसी डेलिगेशन का स्वागत किया । इस रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , कैबिनेट मंत्री , वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के वीआईपी शामिल रहे । पुतिन के आगमन पर राष्ट्रपति भवन ने पारंपरिक भारतीय शैली में अभ्यर्थना की , और पूरा परिसर अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत के लिए सजाया गया ।

पीएम मोदी ने पुतिन को दिए खास तोहफे इस :मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को भारतीय संस्कृति और कारीगरी से जुड़े कई विशेष उपहार भेंट किए । इनमें असम की प्रसिद्ध ब्लैक टी , सिल्वर का टी सेट , सिल्वर होर्स , संगमरमर का क्लासिक शतरंज सेट , कश्मीरी केसर और रूसी भाषा में अनूदित श्रीमद्भगवद् गीता की प्रति शामिल रही । इन उपहारों को भारत की परंपरा , शिल्प और आध्यात्मिक धरोहर को दर्शाने वाला बताया गया है ।

पुतिन की विदाई , निमंत्रण पर राजनीतिक चर्चा :रात्रिभोज के बाद व्लादिमीर पुतिन सीधे राष्ट्रपति भवन से पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए , जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनकी औपचारिक विदाई दी । पुतिन रात में ही अपने विशेष विमान से मॉस्को लौट गए । इसी बीच डिनर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण नहीं भेजा जाना चर्चा में रहा , जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आमंत्रित किया गया था । इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल और सवाल उठ खड़े हुए ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

NEET UG काउंसलिंग 2026 शुरू: जानें शेड्यूल, आवेदन और नए नियम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• एमसीसी ने NEET UG Counselling 2026...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक…

रायपुर/श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गैर-स्थानीय मजदूरों पर...