हाइलाइट : प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर DIMAT रायपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि यह योजना नई नियुक्तियों को बढ़ावा देने , औपचारिक रोजगार संरचना को मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया ।
रोजगार सृजन व सामाजिक सुरक्षा को गति देने लक्ष्यित सरकारी पहल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन , श्रम एवं रोजगार मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा संचालित ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी DIMAT , पचेड़ा , रायपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं और कर्मचारियों को योजना के प्रावधानों , पात्रता मानदंडों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराना था । मुख्य अतिथि के रूप में श्री गौरव डोगरा , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II उपस्थित रहे जबकि दिशा एजुकेशन सोसायटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अंशु शुक्ला और संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रियंक मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है ।
नई नियुक्तियों के लिए 1 लाख मासिक वेतन तक लाभ संस्थानों को भी मिलेगा वित्तीय प्रोत्साहन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह योजना औपचारिक क्षेत्र में नई नियुक्तियों को बढ़ावा देने हेतु बनाई गई है । इसके तहत 100000/- रुपये मासिक वेतन तक के नए कर्मचारियों को विशेष लाभ प्रदान किए जाते हैं । साथ ही संस्थानों को वित्तीय प्रोत्साहन Incentive दिए जाते हैं , जिससे नए कर्मियों की भर्ती पर आने वाला अतिरिक्त बोझ कम होता है और नियोक्ताओं को संरचित तरीके से रोजगार बढ़ाने की सुविधा मिलती है । अधिकारियों ने कहा कि यह पहल कार्यबल में स्थिरता , सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारियों की दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करती है । वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन से रोजगार क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है ।
शैक्षणिक व औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को बताया अत्यंत उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान NIT रायपुर , एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर , मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर सहित विभिन्न शिक्षण एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से योजना की प्रक्रियाओं , लाभों और अनुपालन संबंधी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी ली । उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थानों और कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारों व अवसरों को समझने में बेहद मददगार होते हैं । सभी प्रतिभागियों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया ।
ख़बरें और भी…


