25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

रायपुर से दुर्ग लौट रहे दो पड़ोसी युवकों की सड़क हादसे में मौत …

HomeChhattisgarhरायपुर से दुर्ग लौट रहे दो पड़ोसी युवकों की सड़क हादसे में...

Date:

अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान , आरोपी वाहन चालक फरार…

दुर्ग/छत्तीसगढ़

दुर्ग । जिले में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ही मोहल्ले के दो पड़ोसी युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । मृतकों की पहचान पुनेश छनापे 23 वर्ष और विशाल सुरजल 27 वर्ष के रूप में हुई है । दोनों युवक रोज की तरह रायपुर से अपने कार्यस्थल से लौट रहे थे , लेकिन घर पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई । दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

पहला हादसा खुर्सीपार गेट के पास एम्स कर्मचारी की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार पहला हादसा 28 नवंबर की रात करीब 9 बजे खुर्सीपार गेट के पास हुआ । शिवाजी नगर निवासी पुनेश छनापे एम्स रायपुर में कार्यरत थे । आमतौर पर वे ट्रेन से रायपुर आते-जाते थे , लेकिन उस दिन काम में देरी होने के चलते उन्होंने बाइक से ही रायपुर जाने का फैसला किया । देर रात काम से लौटते समय खुर्सीपार गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसा इतना भीषण था कि पुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया । पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है ।

दूसरा हादसा साईं धाम , कुम्हारी के पास बाइक सवार युवक की मौत

इसी रात करीब 9 बजे दूसरा हादसा साईं धाम , कुम्हारी के पास हुआ । विशाल सुरजल अपनी बाइक से रायपुर से खुर्सीपार लौट रहे थे । तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया । जोरदार टक्कर से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की , लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । हादसे के बाद यहां भी आरोपी वाहन चालक फरार हो गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों ही मामलों में वाहन व चालक की तलाश जारी है ।

लोगों में गम का माहौल

दोनों मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे , जिससे क्षेत्र में गम का माहौल है । परिवारजन और स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...