34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

भारत ने जीता 2030 Commonwealth Games की मेजबानी ;अहमदाबाद बनेगा ऐतिहासिक आयोजन का केंद्र…

HomeSportsभारत ने जीता 2030 Commonwealth Games की मेजबानी ;अहमदाबाद बनेगा ऐतिहासिक आयोजन...

Date:

खेल /दिल्ली /भारत

अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक नई छलांग लगाई है । ग्लासगो में 74 सदस्य देशों ने भारत के विजन पर भरोसा जताते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की । यह आयोजन न केवल भारत के खेल ढांचे को नई दिशा देगा , बल्कि 100वीं वर्षगांठ वाले इन गेम्स में भारत अपनी क्षमता दुनिया के सामने रखेगा ।

2030 में अहमदाबाद बनेगा दुनिया का स्पोर्ट्स हब—ग्लासगो में निर्णय पर लगी मुहर : गुजरात का अहमदाबाद शहर अब 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक मेजबान होगा । ग्लासगो में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन सीजीएफ की आम बैठक में 74 सदस्य देशों ने भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी । सीजीएफ के आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत ने “असाधारण विजन” प्रस्तुत किया , जो अहमदाबाद को केंद्र में रखते हुए इन खेलों का भविष्य बदल सकता है ।

बयान के अनुसार , भारत की बोली उस नींव पर आधारित है जिस पर ग्लासगो 2026 तैयार किया गया था । 20 साल बाद भारत की मेजबानी में होने वाले इस आयोजन के साथ देश में व्यापक उत्साह देखने को मिला । नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में इस घोषणा का लाइव जश्न मनाया गया ।

“ऐतिहासिक दिन”—केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने बताया भारत के खेलों का नया दौर : खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया , इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रतिनिधि और ऊंचे अधिकारी मौजूद रहे । डॉ. मांडविया ने इस अवसर को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा “2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स के 100वें साल का आयोजन भारत के लिए गौरव की बात है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल क्षेत्र तेजी से बदल रहा है । हम दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित खेल आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं ।” मंत्री ने बताया कि भारत पहले ही बॉक्सिंग वर्ल्ड कप , हॉकी वर्ल्ड कप और वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक कर चुका है । उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का लक्ष्य है कि देश खेल के क्षेत्र में शीर्ष 10 में पहुंचे और 2047 तक शीर्ष 5 देशों में जगह बनाए ।

भारत की खेल महत्वाकांक्षाएं तेज—2036 ओलंपिक की मेजबानी पर भी नजर : मंडाविया ने बताया कि भारत जल्द ही 2029 वर्ल्ड पुलिस गेम्स की भी मेजबानी करेगा और यह सभी आयोजन 2036 ओलंपिक गेम्स की बोली को मजबूत करेंगे । उन्होंने एथलीटों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर को ध्यान में रखते हुए देश को गौरवान्वित करने की तैयारी करें ।

अहमदाबाद क्यों चुना गया ? जानिए महत्वपूर्ण कारण : विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित होता शहर गुजरात सरकार की स्पोर्ट्स-फ्रेंडली नीतियां

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

होटल-रेस्तरां में ‘एलपीजी शुल्क’ पर सख्ती, अब मनमानी वसूली नहीं चलेगी…

नई दिल्ली /भारत हाइलाइट सीसीपीए ने “एलपीजी शुल्क”, “गैस...