स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़
रायपुर : बिलासपुर के पास हुई रेल दुर्घटना पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और रेलवे की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी हैं । मिश्रा ने बताया कि जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ है और घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं । विधायक मिश्रा ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता से हालात पर नजर रख रही है ।
ख़बरें और भी…


