स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। X पोस्ट में उन्होंने लिखा – “प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।” यह शुभकामना राजधानी की सक्रिय महिला नेतृत्व को मिली एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मान्यता मानी जा रही है।
1972 में जन्मी मीनल छगन चौबे ने छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत की। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर कर उन्होंने ABVP के माध्यम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। वह तीन बार खूबचंद बघेल वार्ड से पार्षद रहीं और निगम में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी संभाला। भाजपा महिला मोर्चा में जिला से प्रदेश स्तर तक कई पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
महापौर बनने के बाद मीनल चौबे ने स्वच्छ रायपुर, महिला सशक्तिकरण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिक मुद्दा बनाया है। उनकी लोकप्रियता का कारण उनकी जमीनी कार्यशैली और नागरिकों से सीधा संवाद है। मुख्यमंत्री की शुभकामना ने उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता को और अधिक मजबूत कर दिया है।
खबरे और भी …follow करना न भूले


