24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सरदार @150 यूनिटी मार्च” की तैयारी तेज — छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर से होगी यात्रा की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी…

HomeChhattisgarhसरदार @150 यूनिटी मार्च" की तैयारी तेज — छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर...

Date:

रायपुर—देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले “सरदार @150 यूनिटी मार्च” की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में यह यात्रा 31 अक्टूबर (राष्ट्रीय एकता दिवस) से प्रारंभ होगी, जो 25 नवंबर तक प्रदेशभर में निकाली जाएगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों के संबंध में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने न्यू सर्किट हाउस रायपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह यात्रा युवाओं को सरदार पटेल के विचारों, राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश की एकता, निष्ठा और विकास के प्रेरणास्रोत हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर से ही हो चुकी है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में निबंध लेखन और रील प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं में राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हो।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मरकंडेय, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरेगी और अंतिम चरण में रायपुर में समापन होगा, जहां भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल की जयंती के ऐतिहासिक महत्व को याद किया जाएगा।

बने रहिये: www.swatantrachhattisgarh.com पर।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...