22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

दिवाली से पहले रापुसे अधिकारियों के तबादलों की बड़ी आतिशबाज़ी! राज्य सरकार किसी भी वक्त जारी कर सकती है व्यापक ट्रांसफर लिस्ट…

HomeChhattisgarhदिवाली से पहले रापुसे अधिकारियों के तबादलों की बड़ी आतिशबाज़ी! राज्य...

Date:

राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) के अधिकारियों के लिए दिवाली से ठीक पहले “तबादलों की आतिशबाज़ी” होने जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने अधिकारियों की बड़े पैमाने पर तबादला सूची तैयार कर ली है, जो किसी भी क्षण जारी की जा सकती है।

इस संभावित सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) और उप/नगर पुलिस अधीक्षक (DSP/CSP) स्तर के रापुसे अधिकारियों का नाम शामिल बताया जा रहा है। यह फेरबदल राज्य के प्रमुख जिलों — रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और राजनांदगांव — के साथ-साथ कई विशेष इकाइयों को भी प्रभावित करेगा।

सूत्र बताते हैं कि इस तबादला सूची में वरिष्ठ महिला रापुसे अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण और प्राइम पोस्टिंग्स पर नियुक्त किए जाने की संभावना है। वहीं, कुछ अधिकारियों को कम सक्रिय (लूपलाइन) पदों पर भेजे जाने की चर्चा भी तेज़ है।

जानकारों के मुताबिक, तीन दर्जन से अधिक रापुसे अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं अंतिम रूप में तैयार हैं, और आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। यह फेरबदल राज्य पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बड़ा प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है।

यह जानकारी सत्ता के गलियारों से प्राप्त विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। हालांकि, आदेश जारी होने से पहले अंतिम क्षणों में बदलाव या विलंब की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ख़बरें और भी…follow करना न भूलें|

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...