22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में घर का सपना होगा साकार: अटल विहार योजना के तहत स्वतंत्र आवासीय भवन की बुकिंग शुरू…

HomeChhattisgarhगौरेला-पेंड्रा-मारवाही में घर का सपना होगा साकार: अटल विहार योजना के तहत...

Date:

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, 08 अक्टूबर 2025 — दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्यौहारों के अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आम नागरिकों के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान किया है। मंडल द्वारा अटल विहार योजना के अंतर्गत पेंड्रा तहसील के ग्राम बंधी में सभी वर्गों के लिए स्वतंत्र आवासीय भवनों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस योजना के तहत कुल 135 स्वतंत्र भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें 7 जूनियर एमआईजी (मध्यम आय वर्ग), 103 एलआईजी (निम्न आय वर्ग) तथा 25 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के घर शामिल हैं। यह पहल उन परिवारों के लिए विशेष अवसर लेकर आई है जो अपना स्वयं का घर पाने का सपना देख रहे हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Online Booking” विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद “Book Property Online” सेक्शन में जाकर मनपसंद स्वतंत्र भवन का चयन और बुकिंग की जा सकती है।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए इच्छुक नागरिक निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 📞 +91-96694 52316 📞 +91-99814 35332 📞 +91-96302 71503

ख़बरें और भी…follow करना न भूलें

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...