स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 08 अक्टूबर 2025—रायपुर के DKS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में भर्ती एक ब्रेन हेमरेज मरीज का मोबाइल फोन चोरी हो गया, और उसी मोबाइल के जरिए उसके बैंक खाते से करीब ₹73,000 की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ली गई…
जानकारी के अनुसार, पीड़ित मरीज देबराज बेहरा ब्रेन हेमरेज की गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान बेहोश अवस्था में थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। बाद में उसी फोन से आरोपी ने मरीज के बैंक अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ₹73 हजार निकाल लिए।
मरीज के होश में आने और डिस्चार्ज होने के बाद जब उन्होंने मोबाइल और बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद देबराज बेहरा ने गोलबाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि जब एक बेहोश मरीज का मोबाइल तक सुरक्षित नहीं है, तो आम मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? DKS अस्पताल की पहचान प्रदेश के प्रमुख सुपर स्पेशलिटी संस्थान के रूप में होती है, जहां रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
खबरें और भी..follow करना न भूलें।


