25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर रेलवे मंडल में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 95 हजार रुपये राजस्व प्राप्त…

HomeChhattisgarhरायपुर रेलवे मंडल में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 95 हजार रुपये राजस्व...

Date:

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025: यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में आज किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) शेष मणि पांडे और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद ने किया। इसमें 05 वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के 45 स्टाफ और 09 रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

रायपुर स्टेशन पर सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चले इस अभियान में कुल 263 मामलों से ₹95,630/- राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 202 मामलों से ₹80,815/-, अनियमित टिकट वाले 34 मामलों से ₹11,715/-, अनबुक्ड लगेज के 21 मामलों से ₹2,200/-, धूम्रपान के 3 मामलों से ₹600/- और कचरा फैलाने वाले 3 मामलों से ₹300/- राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए हमेशा सही टिकट खरीदें और रेल परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफॉर्म टिकट लेना न भूलें। साथ ही रेलगाड़ी एवं परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग प्रदान करें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related