27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

भानुप्रतापपुर: स्कूल मरम्मत में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग…

HomeChhattisgarhभानुप्रतापपुर: स्कूल मरम्मत में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, कार्रवाई...

Date:

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल विकासखंड में स्कूलों की मरम्मत कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर क्षेत्रीय युवाओं ने आज अर्धनग्न प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिन के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूर्ण नग्न प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन भी दुर्गूकोंदल तहसीलदार को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, दुर्गकोंदल विकासखंड में 163 स्कूलों की मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए आवंटित किए गए थे, लेकिन अब तक केवल 25% ही कार्य पूरा हुआ है। बावजूद इसके ठेकेदारों को पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया है। अधूरे निर्माण कार्यों के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय युवाओं का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, और उन्होंने दोषियों के खिलाफ तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग दोहराई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related