29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

बिहार चुनाव में भूपेश बघेल बने कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर, भाजपा ने कहा– राहुल-प्रियंका के एटीएम…

HomeChhattisgarhबिहार चुनाव में भूपेश बघेल बने कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर, भाजपा ने...

Date:

रायपुर : 05 अक्टूबर 2025

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने उन्हें राहुल और प्रियंका गांधी का एटीएम कार्ड बताया, तो कांग्रेस ने कहा कि बघेल की बड़ी भूमिका से भाजपा परेशान है।

यह भी पढ़े : रायपुर में बागेश्वर धाम कथा,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- जल्द करेंगे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा, विदेशों में भी लगाएंगे दिव्य दरबार…

भूपेश बघेल पहले भी कई राज्यों में चुनावी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली की जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी। अब उन्हें बिहार जैसे राज्य की जिम्मेदारी दी गई है, जहां जातीय समीकरण राजनीति की नींव हैं। बघेल OBC वर्ग से आते हैं और कांग्रेस उन्हें सशक्त सामाजिक चेहरा बनाकर पेश करना चाहती है। पार्टी को उम्मीद है कि उनका जमीनी अनुभव और संगठन क्षमता बिहार में काम आएगी।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने तंज कसा कि “भूपेश बघेल जहां प्रभारी बने, वहां कांग्रेस हारी।”
वहीं कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने जवाब दिया कि “भूपेश बघेल को जब भी जिम्मेदारी मिलती है, भाजपा नेताओं को तकलीफ होती है।”

अब देखना यह होगा कि क्या भूपेश बघेल बिहार में कांग्रेस की किस्मत बदल पाएंगे।

खबरे और भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related