भुषण/ स्वतंत्र छत्तीसगढ़
परतेवा में 31 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण
राजिम: 29 सितंबर 2025— समीपस्थ ग्राम पंचायत परतेवा में 31 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक रोहित साहू ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष इन्द्राणी नेहरू साहू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोपरा गोपी ध्रुव सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोकार्पण किए गए कार्यों में 6.50 लाख रुपये के दो सामुदायिक भवन, 5 लाख रुपये की सीसी रोड और 13 लाख रुपये की लागत से बने टीना शेड शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गाँव-गाँव में विकास का पहिया तेजी से घुमा रही है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर वादे पूरे किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी कर रही है। गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृति, श्रीरामलला दर्शन योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर विधायक साहू ने दो सीसी रोड, रंगमंच, टीना शेड तथा परतेवा से लफन्दी मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की। वहीं जनपद अध्यक्ष इन्द्राणी साहू ने अंडरग्राउंड नाली निर्माण के लिए 4 लाख एवं सीसी रोड के लिए 8 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया और ग्रामीणों को विकास कार्यों की बधाई दी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


