30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

“नई पेंशन नीति का विरोध, वृंदावन हॉल में कर्मचारियों ने पास किया प्रस्ताव”

HomeChhattisgarh"नई पेंशन नीति का विरोध, वृंदावन हॉल में कर्मचारियों ने पास किया...

Date:

रायपुर, 28 सितम्बर 2025। वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में सेवानिवृत्ति डाक एवं रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ तथा केंद्रीय कर्मचारियों की आम सभा एवं सम्मेलन राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी के. राघवेंद्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में अंबिकापुर, जगदलपुर, रायगढ़, बिलासपुर और दुर्ग सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए।

सभा में सर्वसम्मति से नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन नीति लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नए वेतनमान में भी पेंशन को पुरानी पेंशन व्यवस्था के अनुरूप दिए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, बिलासपुर और जगदलपुर में नया सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने तथा वहां के अस्पतालों को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पारित किया।

सम्मेलन में आगामी वर्ष के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुनील कुमार पांडे को प्रांतीय अध्यक्ष, गर निषाद को प्रांतीय महासचिव तथा खरवार राम साहू को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर 82 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही और पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related