हरिमोहन/स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 24 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए मुस्लिम समाज के युवाओं से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज का महत्वपूर्ण एवं पवित्र पर्व है, जिसमें माता जगदंबा की पूजा-अर्चना, गरबा और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।
डॉ. राज ने कहा कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि देवी दुर्गा की आराधना का प्रतीक है। इसलिए यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता तो उन्हें ऐसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर शामिल होना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी। लेकिन गलत नीयत से प्रवेश कर उपद्रव करने की कोशिश समाज की भावनाओं को आहत कर सकती है।
उन्होंने मुस्लिम युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक आयोजनों से दूरी बनाकर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब का सम्मान करें और शांति, भाईचारे व सद्भाव बनाए रखें। डॉ. राज ने कहा कि इस्लाम शांति का प्रतीक है और सभी को प्रदेश की अमन-चैन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


