21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

सांसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन ने दिए शिक्षा और खेल सुधारों पर अहम सुझाव…

HomeChhattisgarhसांसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन ने दिए शिक्षा और खेल...

Date:

मुंबई/रायपुर: 24 सितम्बर २025 — शिक्षा, महिला-बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को मुंबई में सम्पन्न हुई। रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान नई शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

सांसद अग्रवाल ने विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए विद्यालय स्तर पर योग, नैतिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान पद्धति को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एकल परिवार की संस्कृति के कारण बच्चों में अकेलेपन और तनाव की समस्या गहराती जा रही है, जिसे केवल नैतिक शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में आर्ट्स, ह्यूमैनिटी, साइंस, मैथमेटिक्स और कॉमर्स विषयों को अनिवार्य रूप से लागू करने का सुझाव दिया। साथ ही उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार कर देशभर में लागू करने की आवश्यकता बताई। महिला सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए श्री अग्रवाल ने कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

खेलों को बढ़ावा देने के संदर्भ में उन्होंने सुझाव दिया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) केंद्रों को अंतर्राज्यीय स्वरूप दिया जाए, ताकि विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी लाभान्वित हो सकें। उन्होंने छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति की तर्ज पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उनके स्तर के अनुसार नौकरी प्रदान करने की नीति बनाने की सिफारिश भी की।

बैठक में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) और गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी भी चर्चा में शामिल हुए। बैठक में खेलो इंडिया, स्थायी समिति की 369वीं रिपोर्ट, आगामी राष्ट्रीय खेल नीति 2025 और उससे जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related