18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

प्रदेश में बारिश का असर, कई जिलों में अलर्ट…

HomeChhattisgarhप्रदेश में बारिश का असर, कई जिलों में अलर्ट...

Date:

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में देर रात से बूंदाबांदी का दौर जारी है, वहीं अन्य जिलों में भी लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा सहित 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस बीच रायपुर के नवापारा क्षेत्र से लगे पारागांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महानदी किनारे चर रहे 27 बकरे-बकरियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 60 मिमी वर्षा मैनपुर में दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटे में वर्षा का यह सिलसिला और तेज हो सकता है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related