स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 24 सितम्बर 2025— रायपुर जिला युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिला कार्यकारिणी बैठक रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बिरगांव में दिनांक 23 सितंबर 2025 को संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री अमित सिंह पठानिया, रायपुर ग्रामीण जनसेवक श्री पंकज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव आदिल खैरानी, प्रदेश सचिव मनहरण, जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष तीरथ साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर उठ रहे मुद्दों जैसे वोट चोरी, बढ़ती बिजली दरें, अपराधों में वृद्धि, किसानों के साथ हो रहे अन्याय, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्यवाही तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे फर्जी प्रकरणों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी रूपरेखा तय की गई।
बैठक में बिरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, पार्षद इकराम अहमद, रियाज खान, रितेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बैसाखी सागर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य निर्मलकर, रामेश्वर साहू, सुनील लहरें, गजेंद्र साहू, केशव सिंह, राकेश साहू, पवन सिंह, सतीश पांडे, गोल्डी सिंह, लक्की यादव, खेमलाल यादव, रोशन यादव, सतीश साहू, निलेश वर्मा, मोहन बंजारे, तोमेश गायकवाड़, यादराम निषाद, प्रकाश साहू, नम्मू निषाद, सूरज साहू, उमेश डंडे, अजय कुर्रे, टेकाम चंद बारले, प्रवेश पांडे, हेमंत पटेल, मनोहर रंगेल, साहिल खान, आदित्य सोनी, आरोही, अजय बंजारे, विकास राजपूताना, रितिक देवांगन, मुमशद खान, पुरुषोत्तम साहू, तुषार गुहा, शराफत खान, सज़मान बाघ, अरविंद सिंह, बाबा खान, आशीष यादव, अजहर, रोहित यादव, रोशन वर्मा, जानू भार्गव, मंडल अध्यक्ष ज्वाला गोस्वामी, लखन साहू, पार्षद शिव साहू, आरोही मछखंड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


