27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

मंत्रालय में नए परिचय पत्र को लेकर विवाद, अफसर-कर्मी नाराज…

HomeChhattisgarhमंत्रालय में नए परिचय पत्र को लेकर विवाद, अफसर-कर्मी नाराज...

Date:

रायपुर: 23 सितम्बर 2025— मंत्रालय में जारी नए परिचय पत्र को लेकर अफसर-कर्मियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत से मुलाकात की।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नए परिचय पत्र की प्रक्रिया में कई विसंगतियां हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष फैल गया है। उनका कहना है कि बिना पूर्व चर्चा और सहमति के परिचय पत्र बदले जाने से भ्रम और असुविधा की स्थिति बनी है।

संघ के पदाधिकारियों ने मांग की है कि परिचय पत्र से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए तथा कर्मचारियों की सहमति के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

सचिव अविनाश चम्पावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related