43.1 C
Raipur
Thursday, May 21, 2026

आरंग : जीएसटी सुधार पर व्यापारी संघ ने जताया आभार…

HomeChhattisgarhआरंग : जीएसटी सुधार पर व्यापारी संघ ने जताया आभार...

Date:

आरंग: 23 सितम्बर 2025— जीएसटी में हुए सुधारों को लेकर आरंग व्यापारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

गुरु खुशवंत साहेब ने व्यापारियों व ग्राहकों से मुलाकात कर जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। इस दौरान ग्राहकों और आमजन ने इन सुधारों को सकारात्मक बताया। व्यापारी संघ का कहना है कि अब कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीरो जीएसटी लागू हो गया है, वहीं कृषि औजार, ट्रैक्टर आदि पर 18% की जगह केवल 5% टैक्स लगेगा। इससे बाजार में रौनक बढ़ेगी और व्यापार को गति मिलेगी।

आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, किराना एसोसिएशन से रामधन चंद्राकर व कुलेश्वर साहू, दवा एसोसिएशन से संतोष चंद्राकर, डॉ. मनोज, सर्राफा एसोसिएशन से दीपक सोनी, ऑटोमोबाइल से आनंद द्वारकानी, कपड़ा एसोसिएशन से रमेश आहुजा व पप्पू देवांगन, इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन से पंकज शुक्ला व दिनेश, कृषि बीज भंडार से रानू चंद्राकर व छतिस चंद्राकर, फर्नीचर संघ से सरस्वती फर्नीचर व रमेश फर्नीचर, हार्डवेयर से रुपेश अग्रवाल व शैलेन्द्र चंद्राकर, होटल एसोसिएशन से रविकांत साहू, मोबाइल एसोसिएशन से शरद गुप्ता, रितेश कश्यप व आर्यन गुप्ता, सब्जी बाजार संघ से बिठ्ठल साहू, शेखर सोनकर व सतीश सोनकर, दुग्ध पार्लर एवं डेली नीड्स से गैदलाल साहू, आरती बेकरी, जूता-चप्पल संघ से लगनू खान सहित अनेक व्यापारी गण शामिल रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख…

बलौदाबाजार / छत्तीसगड़ देर रात लगी आग ने पूरे गोदाम...

सुशासन तिहार में आज जनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, राजधानी में ई-रिक्शा पंजीयन अभियान भी शुरू…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योजनाओं और शिकायतों...

भीषण गर्मी से तप रहा छत्तीसगढ़, बिलासपुर बना सबसे गर्म शहर, अगले 5 दिन लू का अलर्ट…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बढ़ा तापमान,...