27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

जीएसटी छूट का असर : पहले ही दिन बाजार में उमड़ी भीड़…

HomeChhattisgarhजीएसटी छूट का असर : पहले ही दिन बाजार में उमड़ी भीड़...

Date:

रायपुर: 23 सितम्बर 2025— केंद्र सरकार द्वारा घोषित जीएसटी छूट का असर सोमवार से ही बाजारों में देखने को मिला। छूट का लाभ उठाने के लिए लोग सुबह से ही दुकानों और शो-रूम की ओर उमड़ पड़े। सबसे ज्यादा रौनक रियल एस्टेट, सर्राफा बाजार और ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिखाई दी।

रियल एस्टेट में जहां खरीदारों ने फ्लैट और प्लॉट की बुकिंग में दिलचस्पी दिखाई, वहीं सराफा बाजार में सोना-चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सोने की कीमतों में स्थिरता और जीएसटी छूट ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए आकर्षित किया। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय बाद बाजार में इस तरह की रौनक देखी गई है।

इसी तरह, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बंपर प्रतिक्रिया देखने को मिली। खासकर रॉयल एनफील्ड बुलेट की ऑनलाइन बुकिंग ने रिकॉर्ड बनाया। डीलरों का कहना है कि पहले ही दिन हजारों ग्राहकों ने बुकिंग की है। मोटरसाइकिल शोरूम में खरीदारों की भीड़ देखकर प्रबंधन को अतिरिक्त स्टाफ लगाना पड़ा।

व्यापारियों का मानना है कि अगर यह रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में बाजार और ज्यादा रफ्तार पकड़ेगा, जिससे त्योहारी सीजन में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related