स्वतंत्र छत्तीसगढ़
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में विकसित की जा रही राज्य की पहली सोलर-प्लस-स्टोरेज परियोजना ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस परियोजना में बिजली की दर 2.70 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है, जो भारत में 3 रुपये प्रति यूनिट से कम दर वाली पहली ठोस और प्रेषण योग्य नवीकरणीय ऊर्जा (FDRE) परियोजना है।
परियोजना में 95% वार्षिक उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जबकि देश की अन्य परियोजनाएँ सामान्यतः केवल लगभग 50% पीक-ऑवर और 85% वार्षिक उपलब्धता देती हैं। मुरैना सोलर पार्क पीक ऑवर्स के दौरान 95% आपूर्ति सुनिश्चित कर देश में नई मिसाल स्थापित कर रहा है।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर कोरबा-इतवारी के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन…
इस परियोजना का निर्माण रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड कर रही है, जिसने पहले कई प्रतिष्ठित नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट विकसित किए हैं। मुरैना सोलर पार्क में दो इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी, प्रत्येक तीन चरणों में 220 मेगावाट की क्षमता प्रदान करेगी। उत्पादित बिजली राज्य सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। यह परियोजना मध्य प्रदेश में सोलर ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी पहल मानी जा रही है और राज्य की अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को मजबूती प्रदान करेगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


