37.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

विद्युत हादसे में मौत: हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर 7.68 लाख किया, बिजली कंपनी की अपील खारिज…

HomeChhattisgarhविद्युत हादसे में मौत: हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर 7.68 लाख किया, बिजली...

Date:

बिलासपुर: 19 सितम्बर 2025– छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने करंट हादसे में हुई मौत के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक के परिजनों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ा दी है। अदालत ने बिजली कंपनी की अपील खारिज करते हुए मुआवजा 7 लाख 68 हजार 990 रुपये कर दिया। साथ ही तीन माह के भीतर 6 प्रतिशत ब्याज सहित पूरी राशि देने का आदेश दिया है।

जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने यह आदेश जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिकरीपार गांव निवासी चित्रभान की करंट से हुई मौत के मामले में दिया। मृतक की पत्नी शांति बाई और तीन बेटियों ने विभाग को दोषी ठहराते हुए 28.90 लाख रुपये का दावा किया था। ट्रायल कोर्ट ने पहले 4 लाख का मुआवजा तय किया था, जिसे हाई कोर्ट ने बढ़ाकर 7.68 लाख कर दिया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के शैल कुमारी मामले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि बिजली सप्लाई से जुड़े उपकरण और कार्य स्वभाव से खतरनाक होते हैं, इसलिए इस प्रकार की दुर्घटनाओं में विभाग की सीधी जिम्मेदारी है। अदालत ने स्ट्रिक्ट लाइबिलिटी सिद्धांत लागू किया।

मामले के अनुसार, चित्रभान (40 वर्ष) कृषि कार्य और दिहाड़ी मजदूरी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 6 मई 2021 को काम से लौटते समय घर के सामने झूल रहे तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और वृद्ध माता-पिता आश्रित हैं। गांव वालों ने बताया कि मृतक के घर के सामने से गुजर रही 11 केवी लाइन से जुड़ी लो-टेंशन सर्विस वायर कई दिनों से झूल रही थी। इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन तार की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया। विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...