37.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

चंद्र ग्रहण से पहले आस्था और परंपरा का संगम, मां महामाया मंदिर में उमड़ी भीड़,12 बजे बंद हो जायेंगे …

HomeChhattisgarhचंद्र ग्रहण से पहले आस्था और परंपरा का संगम, मां महामाया मंदिर...

Date:

आगामी चंद्र ग्रहण से पूर्व आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम मां महामाया मंदिर परिसर में देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही है।

मंदिर के पुजारी बबलू महाराज ने बताया कि ग्रहण काल की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ वर्जित हो जाता है। इसी कारण दोपहर 12 बजे से मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया, “आज रात 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है, जो अशुभ माना जाता है। इसी वजह से सूतक लगने के साथ मंदिरों में पूजा-पाठ बंद कर दिए जाते हैं।” पुजारी ने आगे कहा कि ग्रहण समाप्ति के बाद अगले दिन मंदिर के पट पुनः खोले जाएंगे और मां महामाया की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा। लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलने वाला यह खगोलीय दृश्य भारत के सभी हिस्सों में आसानी से दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में डूब जाएगा और लाल रंग का नजर आएगा, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ, भोजन और शुभ कार्य वर्जित होते हैं। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस समय मंत्र जाप, ध्यान और ईश्वर का स्मरण करना ही शुभ माना गया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...