रायपुर: 03 सितंबर 2025
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर जोनल कार्यालय ने आज सुबह से ज़बरदस्त कार्रवाई शुरू की है। जिला खनिज न्यास (DMF) फंड के कथित दुरुपयोग मामले में ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई में कई ठेकेदारों, व्यापारियों और सप्लायरों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। छापेमारी की जद में रायपुर के कारोबारी विनय गर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
सुबह से शुरू हुई यह बड़ी कार्रवाई अभी भी जारी है। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


