29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

पत्थलगांव में गणेश विसर्जन जुलूस पर कहर, बोलेरो की टक्कर से 3 मौतें, 20 से ज्यादा घायल…

HomeChhattisgarhपत्थलगांव में गणेश विसर्जन जुलूस पर कहर, बोलेरो की टक्कर से 3...

Date:

पत्थलगांव (जशपुर): 03 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने विसर्जन शोभायात्रा में शामिल ग्रामीणों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुसा और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related