जी.भूषण (02 सितम्बर 2025 )
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे की स्थिति को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द और 17 को डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट किया है। मंगलवार शाम 4 बजे से पुराने लोहे के पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर यातायात और पैदल आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
निचले इलाकों में पानी घुसा, सीएम ने किया दौरा
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर सहित निचले इलाकों में पानी भर गया है और खेत जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के चलते लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरी तरह अलर्ट है। हथनीकुंड बैराज से 1.49 लाख क्यूसेक, वजीराबाद से 78,700 क्यूसेक और ओखला से 99,201 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
यातायात प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग तय
ओल्ड रेलवे ब्रिज बंद होने से कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, रेड फोर्ट और पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने हनुमान सेतु, राजा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड जैसे मार्गों को विकल्प के तौर पर सुझाया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे यमुना किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। सीएम ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


