21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा– अन्याय और भ्रष्टाचार चरम पर…

HomeUttarpradeshअखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा– अन्याय और भ्रष्टाचार चरम पर...

Date:

जी.भूषण (02 सितम्बर 2025)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है। कानून का राज खत्म हो गया है और निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। मॉब लिंचिंग, पुलिस हिरासत में मौतें और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। किसानों, नौजवानों और छात्रों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि बुनकरों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और यही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कमजोर करने में समाजवादी पार्टी ने अहम भूमिका निभाई और अब 2027 में भाजपा को पूरी तरह सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर सामाजिक न्याय की स्थापना करेगी और पीडीए की नीति पर चलकर सबके विकास और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्हें वोट बनवाने से लेकर वोट बचाने, वोट पड़वाने और वोट गिनवाने तक हर स्तर पर मेहनत करनी होगी। भाजपा हर चुनाव में बेईमानी करती है, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। अखिलेश ने यह भी कहा कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है और चीन पर भारत की निर्भरता देशहित में नहीं है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...

अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम की कड़ी सुरक्षा पीएम मोदी कल होंगे शामिल…

हाइलाइट : अयोध्या में होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम को...