जी.भूषण (02 सितम्बर 2025)
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर शाम दिल्ली दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान नक्सलवाद से संबंधित ताज़ा हालात और राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी उन्होंने गृह मंत्री को दी।

साय ने आगे कहा कि बस्तर संभाग में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति और उससे हुए जन-धन तथा पशुधन के नुकसान की जानकारी भी उन्होंने अमित शाह को दी। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ की चपेट में आकर बह गए, वहीं सैकड़ों मकान और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए। दंतेवाड़ा समेत कई जिलों के शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का भारी प्रकोप देखने को मिला।
बता दें कि मुख्यमंत्री साय सोमवार सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। इस दौरान साय और उप मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जबकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जीएसटी परिषद की बैठक में शामिल हुए।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


