छत्तीसगढ़ ;
रायपुर सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर शिकंजा कसता जा रहा है। कोर्ट ने दोनों भाइयों को 18 अगस्त तक पेश होने का सख्त आदेश दिया है। अगर वे तय समय पर कोर्ट के सामने उपस्थित नहीं होते, तो उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा। पुलिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए रायपुर कोर्ट ने कलेक्टर को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पुलिस का प्रतिवेदन कलेक्टर को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है।
पिछले दो महीने से फरार
तोमर ब्रदर्स पिछले करीब दो महीने से फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें मानते हुए उनकी 4 संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया है। इससे पहले नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की थी।
गरीब से करोड़पति बनने तक का सफर
कुछ साल पहले तक दोनों भाई एक छोटे से ठेले पर अंडा बेचकर गुजारा करते थे और ऑटो से सफर करते थे। वे किराए के मकान में रहते थे। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। आज के समय में तोमर ब्रदर्स करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 5 हजार वर्गफीट में बना आलीशान बंगला है। वहीं, गाड़ियों के शौक के चलते उनके पास बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर और थार जैसी लग्जरी कारें भी हैं।
कैश और गोल्ड का हिसाब मांगा
पुलिस ने तोमर परिवार से उनके पास मौजूद कैश, सोना और अन्य संपत्तियों का पूरा ब्यौरा मांगा है। साथ ही सभी खरीदी-बिक्री के बिल भी पेश करने को कहा गया है। अब देखना होगा कि तोमर ब्रदर्स 18 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होते हैं या उनकी संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू होती है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


