30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बॉयफ्रेंड के लिए चोरी: कांकेर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर उड़ाए 2 लाख के कैश-जेवरात…

HomeChhattisgarhबॉयफ्रेंड के लिए चोरी: कांकेर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर उड़ाए...

Date:

नरहरपुर (कांकेर): 13 अगस्त 2025,

प्रेम प्रसंग में अंधी हुई एक युवती ने अपने प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए पड़ोसी के घर चोरी कर ली। मामला कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को 2 लाख रुपए के कैश और जेवरात समेत गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, डूमरपानी गांव निवासी करुणा पटेल (22) और ताम्रध्वज विश्वकर्मा (24) 2019 से प्रेम संबंध में थे। प्रेमी को बाइक खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके बाद दोनों ने चोरी की योजना बनाई। 8 अगस्त को गांव के ही कन्हैया पटेल दोपहर 1 बजे सब्जी बेचने बाजार गए थे। शाम 8 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और दो पेटियों में रखे 95 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के गहने गायब हैं।

शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी। आसपास पूछताछ में पता चला कि वारदात के दिन करुणा और ताम्रध्वज संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। 13 अगस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर करुणा ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वारदात दोपहर 2 बजे अंजाम दी गई। ताम्रध्वज बाहर खड़ा होकर नजर रख रहा था, जबकि वह अंदर घुसकर कैश और गहने ले आई। कैश प्रेमी को दिया और गहने खुद रख लिए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी, पायल और नकदी बरामद कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने जुर्म कबूल किया है और उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...