रायपुर : 13 अगस्त 2025
धमतरी में रविवार रात हुई चाकूबाजी की वारदात में रायपुर के तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सेजबहार निवासी आलोक ठाकुर, संतोषीनगर के सुरेश तांडी और नितीन तांडी शामिल हैं। तीनों अपने-अपने परिवार के प्रमुख सहारा थे। आलोक की हाल ही में शादी तय हुई थी, नितीन के दो छोटे बच्चे हैं और सुरेश की दो साल की बेटी है।
यह भी पढ़े :बॉयफ्रेंड के लिए चोरी: कांकेर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर उड़ाए 2 लाख के कैश-जेवरात…
जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे मां अन्नपूर्णा ढाबा के पास नशे में धुत 8 बदमाशों ने सड़क पर गुजरते वाहनों को रोककर मारपीट व लूटपाट की कोशिश की। रायपुर से कार में पहुंचे चार युवकों से विवाद के बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर आलोक व नितीन की मौके पर हत्या कर दी। तीसरे युवक सुरेश पर भी 100 मीटर दूर वार कर उसकी जान ले ली गई।
तीनों का अंतिम संस्कार मंगलवार को संतोषीनगर मुक्तिधाम में एक साथ किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


