रायपुर: 10 अगस्त 2025,
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने रविवार को बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी और विधानसभा इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से पदाधिकारियों की निष्क्रियता और संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति के चलते की गई है।

प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आदिल आलम खैरानी और शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने आदेश जारी कर यह निर्णय लागू किया। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष तुषार गुहा ने बताया कि संगठन के कार्यक्रमों और बैठकों में लगातार उदासीनता देखने को मिल रही थी। कई पदाधिकारी महीनों से पार्टी गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे थे, जिसके चलते यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
गुहा ने स्पष्ट किया कि अब संगठन में केवल सक्रिय, कर्मठ और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उनका कहना है कि लक्ष्य युवा कांग्रेस की ताकत और प्रभाव को और अधिक मजबूत बनाना है।
सूत्रों के अनुसार, बीते महीनों में जिला कमेटी के कई कार्यक्रमों में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई थी। आंतरिक बैठकों में भी इस पर असंतोष जताया जा रहा था। संगठन का यह निर्णय साफ संकेत है कि निष्क्रियता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


