डीपीएस राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने कटक में जीता स्वर्ण पदक, अब खेलेगी नेशनल में…

HomeCHHATTISGARHडीपीएस राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने कटक में जीता स्वर्ण पदक,...

Date:

राजनांदगाँव : 10 अगस्त 2025,

कटक में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-II अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में डीपीएस राजनांदगांव ने साई इंटरनेशनल स्कूल, भुवनेश्वर को 43-04 के बड़े अंतर से हराया।

सेमीफाइनल में भी टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और हॉली क्रॉस स्कूल, रायपुर को 28-04 के स्कोर से मात दी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के सफर में डीपीएस राजनांदगांव ने ब्रह्मविद स्कूल, रायपुर और भवन्स स्कूल, रायपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीबीएसई स्कूलों के बीच आयोजित की गई थी। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल की टीम कई वर्षों से इस प्रतियोगिता और सीबीएसई नेशनल की विजेता रही है। हाल ही में यह टीम सिंगापुर में आयोजित एनबीए राइजिंग स्टार इनविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भारत के एकमात्र स्कूल के रूप में शामिल हुई थी।

विजेता टीम में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजनी, केथरीना नाजारेथ, सोफी सिका, काम्या झा, सौम्या पांडे, आर्या विजय अवारे, नंदनी माधो प्रधान और मुग्धा राजगुरू शामिल थीं। इन सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया।

टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव और कालवा राधा राव हैं, जबकि सहायक कोच मोहन साहु और मैनेजर फुलमत नेताम हैं।
अब डीपीएस राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम रेवाड़ी, हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...