जगदलपुर: 10 अगस्त 2025,
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
मृतका की पहचान खुशबू मौर्य के रूप में हुई है, जिसकी करीब एक साल पहले जॉन कश्यप से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों बिरिंगपाल में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले जॉन अपने कुछ दोस्तों को घर लाया था। इस दौरान खुशबू ने जॉन के एक दोस्त को राखी भी बांधी थी। इसके बाद जॉन अपने दोस्तों के साथ बाहर चला गया।
पति ने देखी लाश
बाहर रहते हुए जॉन ने कई बार खुशबू को कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। जब वह घर लौटा, तो उसने खुशबू को कमरे में फंदे से लटकते देखा। तुरंत शव को उतारकर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों का आरोप
खुशबू के मायके वालों का आरोप है कि जॉन ने अपनी पहली शादी की बात छुपाकर खुशबू को धोखे से शादी के लिए राजी किया। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और जॉन अक्सर मारपीट करता था। उनका कहना है कि घटना से पहले हुई आखिरी बातचीत में खुशबू काफी परेशान थी।
पुलिस की कार्रवाई
परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक ने बताया कि युवक पुलिस हिरासत में है। मर्ग कायम कर लिया गया है और परिजन मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। जांच जारी है, जिसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


