रायगढ़: 10 अगस्त 2025,
जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरलिया गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के 24 वर्षीय युवक ने मोबाइल टावर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। उस समय गांव में झूला मेला चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर पास के मोबाइल टावर पर लटके शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


